उरई, मार्च 31 -- आटा। आटा कस्बे में एक बार फिर दबंगई का मामला सामने आया है, जहां अपनी पुस्तैनी जमीन पर निर्माण कर दरवाजा लगाने वाले सेवेन्द्र शुक्ला को पड़ोस के ही दबंग द्वारा न सिर्फ धमकाया गया, बल्कि उसके रास्ते को भी अवरुद्ध कर दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि गांव में रहने वाले व्यक्ति ने दरवाजा बंद करने को लेकर गाली-गलौज की और विरोध करने पर दबाव बनाया। मामले से परेशान होकर सेवेन्द्र शुक्ला थाने पहुंचे और आरोपी के भतीजे के खिलाफ लिखित तहरीर देकर रास्ता अवरुद्ध करने की शिकायत की। हालांकि, पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई और केवल खानापूर्ति करते हुए जांच कराएंगे कहकर टाल दिया। इस बीच दबंग पक्ष ने कथित तौर पर दरवाजे वाले रास्ते पर पक्का निर्माण भी कर लिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। मंगलवार को अवकाश हो...