बुलंदशहर, अप्रैल 11 -- औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव ईलना सिद्ध मठ के पास जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने अपनी जमीन बताते हुए विधवा महिला व उसके पुत्र पुत्री के साथ गाली गलौंच करते हुए डंडों से मारपीट कर डाली। पीड़िता ने थाने पहुंचकर चार दबंगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। गांव ईलना निवासी ब्रजलाल उर्फ बिरजू पुत्र भगवान सहाय और सुषमा पत्नी स्वर्गीय करन सिंह के बीच पिछले काफी दिनों से 276 फिट आबादी की जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। जिसमें विधवा महिला का आरोप है कि उक्त सारी जमीन पर बिरजू अवैध रूप से कब्जा करना चाहता है। जबकि उस जमीन में से 138 फिट जमीन में हमारा नाम है। जमीन पर भराव कर उसकी चार दीवारी की जा रही थी। इस दौरान बिरजू पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और विधवा महिला के साथ गाली गलौंच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव को आये पुत्र और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.