प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 24 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के सराय बहेलिया गांव में जमीन के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने सुरेश तिवारी और उसके परिवार के लोगों पर डंडा, कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसमें चार लोग घायल हो गए। मामले में पांच के खिलाफ जानलेवा चोटें पहुंचाने का केस दर्ज किया गया है। सराय बहेलिया गांव निवासी सुरेश तिवारी की पड़ोस के देवी प्रसाद पांडेय से जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। सुरेश तिवारी के घर के लोग 22 मार्च की शाम मड़ाई करा रहे थे। आरोप है कि विरोधियों ने लाठी और कुल्हाड़ी लेकर सुरेश पर हमला बोल दिया। उसका भतीजा अमित बीच बचाव के लिए आया तो उसके सिर पर कुल्हाड़ी से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पत्नी और बेटी आई तो उन्हें भी मारापीटा। मामले में सुरेश ने देवी प्रसाद पांडेय, गुलाब चंद पांडेय, आकाश पांडेय, वीस...