जमीन के विवाद में जानलेवा हमला, आठ पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 14 -- प्रतापगढ़। मानधाता थाना क्षेत्र के मिश्रपुर मुस्तर्का निवासी चंद्रकिशोर मिश्र का पड़ोस के घनश्याम पांडेय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि 12 जून को घनश्याम और उसके पक्ष के लोगों ने चंद्रकिशोर पर हमला कर दिया। बीच बचाव के लिए मां निर्मला देवी, पत्नी रीना मिश्रा आईं तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। चंद्रकिशोर ने मामले में घनश्याम पांडेय, शिवम पांडेय, संदीप, पंकज और चार अज्ञात के खिलाफ जानलेवा चोटें पहुंचाने का केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.