बेगुसराय, अप्रैल 6 -- भगवानपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के जोकिया रसलपुर बहियार में सोमवार को जमीन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस घटना में एक पक्ष के एक व्यक्ति के पैर में गोली लग गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान रसलपुर वार्ड संख्या- 12 निवासी स्व. जितेंद्र चौधरी के पुत्र उपेंद्र चौधरी, उमेश चौधरी तथा उपेंद्र चौधरी के पुत्र संतोष चौधरी के रूप में की गई है। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार रसलपुर गांव के सोनू चौधरी के साथ उपेन्द्र चौधरी का कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को दिन के करीब 12 बजे उपेंद्र चौधरी अपने करीब साढ़े नौ बीघे खेत में कटे गेहूं फसल की दमाही करने गए थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.