रायबरेली, अप्रैल 8 -- सलोन,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में दंपति समेत तीन लोग जख्मी हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया। क्षेत्र के माता मेडुली गांव की रहने वाली महिला मंजू देवी पत्नी ओमप्रकाश ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि बीते सोमवार देर शाम को प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कार्य करवा रही थी। इसी बीच गांव के ही भीमसेन जोशी, रूद्रप्रसाद जोशी, अजीत जोशी, गगन जोशी ने गाली-गलौज करते हुए बन रहे उसके मकान को गिराने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। आरोप है कि मारपीट में उसके पति ओमप्रकाश और पुत्र सत्यम को भी मारपीटा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले में नामजद मुकदमा दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.