फतेहपुर, जनवरी 29 -- जाफरगंज। थाना क्षेत्र की फिरोजपुर निवासिनी संतोष कुमारी पत्नी अशोक कुमार ने बताया कि उसका जेठ संतोष कुमार उसकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। बुधवार को जमीन पर कब्जा करने के साथ बंधे जानवरों को खोलकर भगा दिया। जानकारी होने पर पीड़िता अपने पुत्र राजभारती के साथ मौके पर पहुंची विरोध करने पर जेठ संतोष कुमार,जेठानी राजेश्वरी, भतीजा विमल कुमार भतीजी प्रांती कुमारी लाठी डंडे से पीटने लगे। थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.