अमरोहा, मई 8 -- बछरायूं। थाना क्षेत्र के गांव ढ्यौटी में जमीन के विवाद को लेकर घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट कर दी गई। बीच-बचाव कराने आए एक बुजुर्ग पर भी धारदार हथियार से हमला कर गंभीर घायल कर दिया गया। गांव निवासी वर्षा पत्नी उमेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति दिल्ली में नौकरी करते हैं। मंगलवार को कुछ लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर उनके घर में घुस आए व गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुन बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पिता महेंद्र सिंह पर आरोपियों ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी राकेश, रोहित, अविनाश समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बताया कि तहरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.