जमीन के विवाद में घर जाकर की फायरिंग
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 3 -- डेरवा। जेठवारा थाना क्षेत्र के बुढ़ियापुर गांव निवासी तालुदार श्रीवास्तव की की कुछ लोगों से जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। आरोप है कि एक जून की रात विरोधी बबलू, विपिन यादव, सूरज यादव, पिंटू यादव, अनिरुद्ध, रवि यादव लाठी, डंडे, फरसा और अवैध असलहे लेकर उसके घर पर आ धमके। आरोपी फायरिंग करने लगे। इससे घर के लोग भयभीत हो गए। आरोपियों ने घर में रखे सामान तोड़ दिए। बाहर बंधी गाय को भी पीटा। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.