भागलपुर, जून 13 -- नवगछिया, निज संवाददाता। गोपालपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया चौक पर एक सप्ताह पूर्व हुई प्रॉपर्टी डीलर श्याम साह की हत्या के मामले में नवगछिया पुलिस ने  इसका उद्भेदन करते हुए हत्या में शामिल शूटर और लाइनर को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को नवगछिया एसपी वैभव शर्मा ने एसडीपीओ और गोपालपुर थाना अध्यक्ष के साथ अपने कार्यालय में पुलिस वार्ता आयोजित कर इस संबंध में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- शूटर गोविंद के भू-कारोबार से जुड़े पांच पार्टनर को लेकर पुलिस सतर्क हत्या की जानकारी एसपी ने बताया कि गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरिया चौक के समीप बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर श्याम साह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक की पत्नी के आवेदन के आधार पर गोपालपुर थाना कांड सुसंगत धाराओं में दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।...