बस्ती, अप्रैल 18 -- बस्ती। गौर थानाक्षेत्र के तिन्छवा गांव में जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष हुआ। खूनी संघर्ष में गांव निवासी गंगा सागर, भानमती, ओमप्रकाश, वेदप्रकाश बुरी तरह से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।पीड़ितों ने गांव निवासी शंभू नाथ, शिवनाथ, रामनाथ, आनंद, अनुराग, अनुभव पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया। मारपीट में भानमती के हाथ की एक अंगुली कट गई है। दोनों पक्षों में लंबे समय से जमीन के विवाद चला आ रहा है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम जांच-पड़ताल कर रही है। वहीं घायलों को जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़ें- घर घुसकर मारपीट, मां-पुत्र घायल, प्राथमिकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...