प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 31 -- कुंडा, संवाददाता। जमीन के विवाद में कुछ लोगों ने युवक पर कुल्हाड़ी और फरसे से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बाघराय थाना क्षेत्र के सरांय प्रतापिन भाव गांव निवासी सुमित कुमार मिश्रा ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी तीन बीघे भूमिधरी जमीन घर से एक किमी दूर है। शनिवार शाम करीब पांच बजे गांव के ही कुछ लोग उसकी भूमिधरी जमीन पर निर्माण करने लगे। जब उसके छोटे भाई शैलेन्द्र मना करने गए तो आरोपियों ने गालियां देते हुए कुल्हाड़ी और फरसे से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- खेत में कार्य कर रहे परिवार पर जानलेवा हमला, चार घायल जिससे शैलेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से ...