मुरादाबाद, मार्च 13 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव पसियापुरा पदार्थ के किसान की बुढ़नपुर स्थित जमीन में लगे यूकेलिप्टस और पॉपुलर के पेड़ बेचने का प्रयास करने पर किसान पर जानलेवा हमला बोल दिया गया, उसे लाठी डंडों और लात घूंसों से पीटा गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने किसान के सीने पर तमंचा रखकर फायरिंग की गई। पुलिस के मुकदमा दर्ज न करने पर न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पसियापुरा पदार्थ गांव निवासी मुहम्मद शरीफ पुत्र गुलाम हुसैन की जमीन डिलारी क्षेत्र के गांव बुढ़नपुर में स्थित है। मुहम्मद शरीफ ने यह जमीन बुढ़नपुर निवासी नूर मुहम्मद पुत्र मोहम्मद जान को बेची थी लेकिन इस जमीन में खड़े पॉपलर और यूकेलिप्टस के पेड़ नहीं बेचे थे। 25 फरवरी को मुहम्मद शरीफ ठेकेदार को पेड़ दिखाने के लिए बुढ़नपुर पहुंचे, तो सह खातेदार बुढ़नपुर निवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.