फतेहपुर, मार्च 7 -- जाफरगंज। थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर एक अधेड़ पर चाकू से हमला कर दिया गया। गांव निवासी पिंटू का गांव के ही एक व्यक्ति से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार शाम वह अशोक की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा था, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी शुरु हो गई। विवाद बढ़ने पर चाकू निकालकर अशोक की पीठ पर लगातार कई वार कर दिए। हमले में अशोक घायल होकर खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी बिंदकी भेजा। थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने बताया कि घायल का मेडिकल कराया गया है, अभी तहरीर नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.