जमीन के विवाद में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, गांव में पीएसी तैनात
बस्ती, जून 23 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। लालगंज थाना क्षेत्र के मेहनौना गांव में जमीन के विवाद को लेकर एक अधेड़ की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय लक्ष्मण निषाद के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया, जिसके मद्देनजर पुलिस और पीएसी को तैनात कर दिया गया है। मेहनौना गांव में काफी समय से भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। मंगलवार को इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कहासुनी के बाद लक्ष्मण निषाद की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। आक्रोशित लोगों द्वारा आरोपित पक्ष के घर पर तोड़फोड़ किए जाने की खबर है। हालात को देखते हुए पुलिस ने अति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.