प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 1 -- बराछा गांव निवासी रवि राय 28 अप्रैल को अपने छोटे भाई के साथ गांव के सुनील राय की बारात में देहात कोतवाली के कटरा मेदनीगंज स्थित मैरिज हाल में गए थे। आरोप है कि जमीन के विवाद को लेकर अंतू के जगेसरगंज में पाही पर रहने वाले पड़ोस के लोगों ने बारात में दोनों को मारकर सिर फोड़ दिया। पीड़ित ने मामले में पवन शर्मा, अंकुश, रोहित, मंगू और राजकुमार उर्फ बच्चू के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इधर, नगर कोतवाली के भंगवा गांव में गुरुवार रात आई बारात में कुछ लोग अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर नीरज, दीपक सहित अन्य को मारपीट कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में महिलाओं व नाबालिग समेत कई घायल पीड़ितों की सूचना पर पुलिस ने उनका इलाज कराया। हालांकि बाद में उनके बीच समझौता हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.