जमीन के विवाद को लेकर परिवार के दो पक्षों में विवाद
इटावा औरैया, मई 9 -- जसवंतनगर। नगला इच्छा में शनिवार सुबह भू विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि नगला इन्छा निवासी 40 वर्षीय शैलेंद्र सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव में पड़ी जमीन को लेकर उसके चाचा और उनके पुत्रों से कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और विपक्षी पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में शैलेंद्र घायल हो गया और उसके सिर में चोटें आई हैं। पुलिस ने घायल का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.