फिरोजाबाद, जनवरी 5 -- बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को जमीन के विवाद को लेकर चचेरे भाइयों में पथराव हो गया। जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग अपने घरों में छुप गए। पथराव में दोनों पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। नगला गोकुल निवासी मुन्नालाल का अपने चचेरे भाई से पैतृक जमीन को लेकर पिछले काफी साल से विवाद चला आ रहा है। सोमवार सुबह दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। ग्रामीणों ने समझाकर दोनों पक्ष के लोगों को शांत करा दिया। इसके कुछ समय बाद ही दोनों पक्ष फिर से आमने सामने आ गए और विवाद होने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष से जमकर मारपीट होने लगी। दोनों पक्ष एक दूसरे पर ईंट पत्थर फेंकने लगे। यह देखकर गली में भगदड़ मच गई। गली के सभी लोग अपने-अपने घरों में छुप गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर दोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.