भागलपुर, अप्रैल 24 -- Bihar News: बिहार के नवगछिया जिला अंतर्गत रंगरा थाना क्षेत्र के सधुवा गाँव में एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने भाई-भाई के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। मात्र डेढ़ बीघा जमीन के विवाद में छोटे भाई ने अपनी पत्नी और साले के साथ मिलकर बड़े भाई की गला दबाकर हत्या कर दी। सनसनीखेज बात यह है कि हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को घर की पानी की टंकी में डाल दिया गया।साजिश के तहत दिया वारदात को अंजाम मृतक की पहचान फुलेश्वर सिंह के रूप में हुई है, जो चंडीगढ़ में राजमिस्त्री का काम करता था। वह अपनी घायल माँ का हालचाल जानने गाँव आया था। वारदात बुधवार की रात को अंजाम दी गई। आरोपी छोटे भाई रुदल सिंह ने बेहद शातिराना तरीके से पहले घर की बिजली काट दी, ताकि अंधेरे का फायदा उठाकर वह कत्ल कर सके। इसके बाद उसने अपनी पत्न...