बरेली, जनवरी 2 -- भमोरा। महिला की मौत के बाद जमीन पर अधिकार के लिए सौतेले बाप और बहनोई में विवाद हो गया। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है। शाही थाना क्षेत्र के गांव प्रतापपुर निवासी सुखपाल के पिता रामस्वरूप की जब मृत्यु हुई थी, तो वह केवल तीन वर्ष का था। उसकी मां ने बाद में भमोरा थाना गांव मंझा निवासी सोनपाल से शादी कर ली। जिसके बाद रामस्वरूप की तीन बीघे जमीन सुखपाल के नाम हो गई। गुरुवार को सुखपाल फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव सितारगंज अपने तेहरे बहनोई खुशीराम घर गया था। जहां देर रात बीमारी से उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर शुक्रवार को सौतेले पिता सोनपाल मृतक सुखपाल के शव को लेकर भमोरा थाना क्षेत्र के गांव मंझा आ गए। वहीं तेहरे बहनोई खुशीराम भी मंझा पहुंच जमीन के चक्कर में मृतक सुखपाल का शव अपने कब्जे में लेने की कोशिश करने लगा। इसको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.