जमीन के लिए मां का गला दबाकर मार डाला, जमशेदपुर में 2 भाइयों का कलयुगी कारनामा, दोनों गिरफ्तार
जमशेदपुर, नवम्बर 25 -- झारखंड के जमशेदपुर जिले में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां के एमजीएम थाना क्षेत्र के बड़ाबांकी स्थित बांधडीह टोला में सोमवार की रात दो बेटों ने जमीन विवाद में अपनी ही 80 वर्षीय मां गंगामनी महतो की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद घटना से जुड़े साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से दोनों बेटों ने शव को जलाने का भी प्रयास किया। मंगलवार सुबह सनसनीखेज वारदात की जानकारी गांव के ग्राम प्रधान को मिल गई, जिसके बाद उन्होंने तत्काल एमजीएम थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है।पूछताछ में खुल गया मामला ग्राम प्रधान द्वारा सूचना मिलते ही एमजीएम थाने की पुलिस टीम बांधडीह टोला पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही मामले में त्वरित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.