नवादा, अप्रैल 18 -- नरहट पुलिस ने अनुज हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपित मास्टर माइंड मृतक के भतीजे को तकनीकी सर्विलांस व मानवीय साक्ष्यों की मदद से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार पप्पू कुमार बनियां बिगहा गांव के सुनील प्रसाद का बेटा था। वह मृतक अनुज प्रसाद का सगा भतीजा बताया जाता है। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार गड़ांसा भी बरामद कर लिया। आरोपित के घर से कुछ दूरी पर स्थित नेवारी के पुंज में गड़ांसा को छुपाकर रख दिया गया था। पप्पू ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे जेल भेजने की पुलिस तैयारी कर रही है। मामला नरहट के बनियां बिगहा गांव के 45 वर्षीय अनुज की हत्या से जुड़ा है। उसकी हत्या 11 मार्च की रात कर दी गयी थी। उसका शव घर से बदलपुर बधार से बरामद किया ग...