जमीन के लालच में भतीजे ने की चाचा की नृशंस हत्या, मां के साथ मिलकर मकई के खेत में छिपाया शव,
गढ़वा, अगस्त 26 -- गढ़वा : जमीन के विवाद और संपत्ति हड़पने की नीयत में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक खौफनाक मामला सामने आया है। डंडई थाना क्षेत्र के करके गांव स्थित यादव टोला में महज जमीन के हिस्से को लेकर एक भतीजे ने अपनी ही मां के साथ मिलकर सगे चाचा की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को मकई के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा कर आरोपी भतीजे और उसकी मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसकी जानकारी गढ़वा के एसडीपीओ दिलु लोहार ने बुधवार को अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। एसडीपीओ ने बताया कि गत 24 अगस्त की शाम करीब 5 बजे डंडई थाना पुलिस को सूचना मिली कि करके गांव के यादव टोला स्थित मकई के खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.