जमीन के रिकॉर्ड गायब होनी की हाईकोर्ट ने मांगी जांच रिपोर्ट
रांची, जुलाई 17 -- रांची, विशेष संवाददाता। नामकुम अंचल में जमीन की खरीद-बिक्री, म्यूटेशन में कथित अनियमितताओं और राजस्व अभिलेखों के गायब होने के मामले में सरकार ने एसीबी को प्रारंभिक जांच (पीई) की अनुमति दे दी है। राज्य सरकार की ओर से शुक्रवार को हाईकोर्ट को यह जानकारी दी गयी। इसके बाद जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने एसीबी को पीई दर्ज कर चार सप्ताह में सीलबंद जांच रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई 21 अगस्त को होगी। मामला नामकुम अंचल कार्यालय से जुड़े कथित रूप से गायब हुए राजस्व दस्तावेजों और दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) में अनियमितताओं का है। प्रार्थी थॉमस साइमन ने याचिका में आरोप लगाया है कि डुंडु क्षेत्र की विवादित जमीन के म्यूटेशन में गंभीर गड़बड़ियां की गईं। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार मांग करने के बावजूद जांच के लिए आवश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.