चाईबासा, जुलाई 14 -- जगन्नाथपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के जयपुर गांव में मंगलवार को जमीन के पैसे के विवाद में एक व्यक्ति ने अपने ही सौतेले भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, जयपुर गांव निवासी महेंद्र लागुरी और उसके सौतेले भाई शंकर लागुरी के बीच सड़क निर्माण में गई जमीन के मुआवजे की राशि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार को दोनों के बीच विवाद फिर बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान महेंद्र लागुरी ने पिस्टल निकालकर शंकर लागुरी की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही शंकर लागुरी की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद आरोपी महेंद्र लागुरी फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना हाटगम्हरिया थाना पुलिस...