पटना, फरवरी 25 -- उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा है कि रैयती जमीन पर मापी या कब्जा के मामले में पुलिस की कोई भूमिका नहीं है। पुलिस को लठैत बनाकर खड़ा करना सही नहीं है। राज्य सरकार के दो विभाग गृह और राजस्व विभाग की ओर से इस बाबत संयुक्त पत्र जारी किया जा चुका है। राजस्व अधिकारियों को भी कहा गया है कि अगर पुलिस अपनी भूमिका से हटकर काम करे तो वे सरकार को रिपोर्ट करें। बुधवार को विधान परिषद में नीरज कुमार के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस को ऐसी कोई शक्ति नहीं है कि वह खुद ही पहल कर जमीन से जुड़े मामलों की पड़ताल करे जब तक कि सक्षम न्यायालय का कोई आदेश न हो। वैध निर्माण को पुलिस नहीं रोक सकती है। अवैध निर्माण पर सरकार गंभीर है। कहीं भी अगर सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण हो रहा है तो उचित कार्रवाई होगी। भू-माफिया की पहचान की जाएगी। सौरभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.