लखनऊ, मार्च 1 -- मोहनलालगंज के सलेमपुर में प्लाटिंग कंपनी ने बिना जमीन के ही रजिस्ट्री कर दी। बैनामा कराने के बाद युवती जमीन पर कब्जा लेने पहुंची तो उसे जालसाजी का पता चला। युवती की तहरीर पर पुलिस ने कंपनी के निदेशक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकी पुरम में रहने वाली अनीता सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उसने वी-वन इन्फ्रा टेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक विपिन तिवारी से 21 जनवरी 2022 को सलेमपुर में प्लाट 10 लाख 81 हजार रुपये में खरीदा था। जब वह प्लाट पर कब्जा लेने पहुची तो पता चला कंपनी के नाम न तो बैनामा है न खतौनी में नाम दर्ज है। जिसके बाद धोखाधड़ी की जानकारी हुई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...