गुड़गांव, जून 3 -- गुरुग्राम,दीपक आहूजा। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के लिए गांव इस्लामपुर और बसई के जमीन मालिक अपनी जमीन देने को तैयार हैं, लेकिन कुछ ने मुआवजे के साथ गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) में नौकरी मांगी है तो किसी ने जमीन के बदले में वैकल्पिक जमीन देने का आग्रह किया है। भूमि अधिग्रहण विभाग की तरफ से लोगों की मांगों से जिला उपायुक्त को अवगत करवाया जाएगा। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के लिए कन्हेई, इस्लामपुर और बसई की करीब 10 हजार 883 वर्ग मीटर जमीन की जरूरत है। कन्हेई गांव में 534 वर्ग मीटर जमीन मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के निर्माण के लिए चाहिए, जोकि सेक्टर-44 स्थित फोर्टिस अस्पताल की है। यह भी पढ़ें- आबादी भूखंड के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप मौजूदा समय में इस जमीन पर अस्पताल की पार्किंग है। हरियाणा सरकार की तरफ से ओल्ड गुर...