जमीन के बदले अबतक 276 को मिली सीसीएल में नौकरी
चतरा, सितम्बर 16 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। आम्रपाली चंद्रगुप्त कोल परियोजना में जमीन के बदले अबतक 276 रैयतों को सीसीएल ने नौकरी दी है। इसमें नवसृजित परियोजना चंद्रगुप्त के नौ नौकरी शामिल हैं। इसी कड़ी में महाप्रबंधक संजीव कुमार के प्रयास से उड़सू गांव के सात भू-रैयतो को लैंड लूजर स्कीम के तहत सीसीएल में नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र मिली है। बुधवार को महाप्रबंधक के निर्देश पर एसओपी अनूप भगत ने सातों लाभुकों को नियुक्ति पत्र सौंपा। नियुक्ति पत्र पाने वालों में सुधीर उरांव, सूलबिना कुमारी, सागर उरांव, सुमन उरांव,अंजली कुमारी,राहुल उरांव और मंगू उरांव शामिल हैं। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद भू-विस्थापित परिवारों में खुशी है। मौके पर अनूप भगत ने नवनियुक्त कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.