जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद में मारपीट, चार पर मुकदमा
गाजीपुर, जुलाई 2 -- दिलदारनगर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के कुसी गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, कुसी गांव निवासी इसार अहमद पुत्र स्वर्गीय यसीर अहमद ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 1 जुलाई को दोपहर में कुछ लोग उनकी जमीन पर जबरन घेराबंदी कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपित उनके घर में घुस आए और लोहे की रॉड तथा लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इजहार खां, नुमान खां, सलमान और परवीन खातून ने मिलकर उनकी पिटाई की। इस दौरान गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। मारपीट में उनके दाहिने हाथ की अंगुली फट गई तथा सिर, पीठ और पैर में चोटें आईं। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.