जमीन के बंटवारे को लेकर चाचा-भतीजे में विवाद, शांति भंग में चालान
औरैया, अप्रैल 29 -- अयाना, संवाददाता। थाना क्षेत्र के भौंतापुर गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर चाचा-भतीजे के बीच विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर शांति भंग की कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रामप्रकाश अविवाहित थे। 27 अप्रैल को इलाज के दौरान सैफई में उनकी मौत हो गई थी। उनके हिस्से में करीब एक बीघा 15 बिस्वा जमीन थी, जिसके बंटवारे को लेकर परिजनों में विवाद उत्पन्न हो गया।बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब आठ बजे रामप्रकाश के भतीजे रविकांत राठौर और चचेरे भाई वीर सिंह राठौर के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले आई। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.