शाहजहांपुर, मार्च 25 -- बंडा। बंडा क्षेत्र के कुलुम जुझारपुर गांव में मानसिक रूप से पीड़ित युवक की जमीन के फर्जी तरीके से बैनामा कर बेचने का मामला सामने आया है। पीड़ित की पत्नी रामदेई ने न्याय के लिए अधिकारियों से गुहार लगाई है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका है। रामदेई का आरोप है कि उसके पति अहिबरन मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। करीब 14 वर्ष पहले पड़री चांदुपुर निवासी एक व्यक्ति ने फर्जी तरीके से बैनामा कराकर उनकी लगभग तीन एकड़ जमीन किसी अन्य के नाम कर दी। उनका कहना है कि न तो उनके पति को कोई भुगतान किया गया और न ही उन्हें जमीन पर कब्जा मिला। पीड़िता ने बताया कि वह लगातार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर लगा रही है और मुख्यमंत्री को भी शिकायत भेज चुकी है। वहीं थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय का कहना है कि मामला पुराना है। जमीन का बैनामा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.