बांदा, सितम्बर 28 -- बांदा। जमीन का जबरन व फर्जी तरीके से बैनामा कराने और व्यक्ति को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के खाईंपार निवासी आशमा ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके पति निसार अहमद के नाम दर्ज जमीन को कुछ लोगों ने बिना भुगतान किए दबाव बनाकर जबरन व फर्जी तरीके से अपने नाम करा लिया था। आरोप है कि इसके बाद उनके साथ गालीगलौज और धमकी भी दी जाती थी। इससे परेशान होकर निसार अहमद ने छह-सात अप्रैल 2025 की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटनास्थल से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सुसाइड नोट को परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजने के साथ ही पुलिस ने अन्य साक्ष्य भी जुटाए। ...