मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। फर्जी दस्तावेज दिखाकर एक करोड़ 65 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। मामले में पीड़ित रवि केशरी ने काजी मोहम्मदपुर थाने में रविवार को एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार, प्रोफेसर कॉलोनी की एक जमीन का फर्जी दस्तावेज दिखाकर आरोपितों ने सौदा तय किया और पीड़ित से मोटी रकम ले ली। बाद में जांच के दौरान पता चला कि जमीन से जुड़े दस्तावेज फर्जी हैं। उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। पीड़ित ने अपने आवेदन में चार लोगों को नामजद किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.