पाकुड़, जून 30 -- जमीन संबंधी मामले में गलत तरीके से हस्तांतरण करने की आरोपी और लंबे समय से फरार चल रही महिला वारंटी यालेमा बेवा को पाकुड़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया है। ​मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार वारंटी यालेमा बेवा निवासी रानीपुर के खिलाफ वर्ष 2021 में जमीन के फर्जी हस्तानांतरण को लेकर मामला दर्ज किया गया था । इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही वह अपने घर से फरार चल रही थी।​पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी महिला रामचंद्रपुर स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर में छिपी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और उसे धर दबोचा। पुलिस ने गिरफ्तार वारंटी को न्यायालय के समक्ष उपस्थापन हेतु भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...