जमीन के फर्जीवाड़े में फंसेगी कई लोगो की गर्दन
बिजनौर, अक्टूबर 3 -- नजीबाबाद तहसील क्षेत्र के गांव अमीखानपुर में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की करीब 26 बीघा जमीन हड़पने के लिए तैयार किए गए फर्जी दस्तावेजों का मामला अब और गहराता जा रहा है। मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की जांच की दिशा अब उन लोगों की ओर भी मुड़ गई है, जिनके नाम जांच के दौरान सामने आए हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जीवाड़े की पूरी कवायद में किसकी क्या भूमिका रही। दस्तावेज तैयार कराने से लेकर अभिलेखों में हेरफेर और जमीन पर अधिकार जताने की कोशिश तक हर कड़ी की पड़ताल की जा रही है। गौरतलब हो कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की नजीबाबाद तहसील क्षेत्र के गांव अमीखानपुर में करीब 90 बीघा जमीन है। जमीन के वारिस उनके बेटे हैं। 26 बीघा जमीन बटाई पर दी गई है और बटाईदार ही खेती करने के साथ उसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.