जमीन के पेच में फंस गए मल्टीपर्पस स्टेडियम
मुजफ्फरपुर, जुलाई 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिहार में खेल प्रतिभाओं को आधुनिक सुविधाएं देने का सरकार का सपना फिलहाल जमीन के पेच में उलझ गया है। मुजफ्फरपुर, दरभंगा और मुंगेर प्रमंडल में बनने वाले अत्याधुनिक बहुउद्देशीय स्टेडियम का निर्माण महीनों से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। सबसे चिंताजनक स्थिति मुजफ्फरपुर की है। यहां गायघाट प्रखंड के मकरंदपुर में चिह्नित करीब 15 एकड़ भूमि की नौ महीने बाद भी एनओसी नहीं मिल सकी है। फाइल आगे नहीं बढ़ पाने के कारण परियोजना शुरू ही नहीं हो पा रही है।
सरकारी निर्देश सरकार ने भूमि के हस्तांतरण के लिए खेल विभाग को कृषि विभाग को स्मार-पत्र भेजने का निर्देश दिया है। खेल विभाग ने प्रमंडल स्तर पर विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना विकसित करने की योजना बनाई थी, ताकि खिलाड़ियों को राज्य से बाहर जाने की जरूरत न पड़े। लेकिन,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.