नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी के प्रयागराज में मकान के अंदर जमीन में दबाकर रखे गए करोड़ों रुपये की गुत्थी चौबीस घंटे बाद भी नहीं सुलझ सकी है। तीन ड्रमों में नोटों की गड्डियां मिलने के बाद पुलिस अब तक यह पता नहीं लगा सकी है कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई और कब से जमीन में दबाकर रखी गई थी। गुरुवार शाम आयकर विभाग की छह सदस्यीय टीम भी मामले की जांच शुरू की और के लिए नवाबगंज थाने पहुंची। टीम अपने साथ नोटों की गिनती करने वाली मशीन भी लेकर आई। हालांकि, बरामद रकम की कुल धनराशि को लेकर पुलिस और आयकर विभाग की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। मामला नवाबगंज के बरईपुर रामनगर गांव का है। गंगानगर पुलिस ने बुधवार रात बरईपुर रामनगर गांव में राजेश यादव के मकान की घेराबंदी कर तलाशी ली थी। जमीन की खोदाई के दौरान एक के ...