मुजफ्फरपुर, जनवरी 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। वैशाली जिले के भगवानपुर थाने की पुलिस ने गुरुवार को तिलक मैदान रोड स्थित आवास से जदयू नेता सह पूर्व जिला प्रवक्ता कुमारेश्वर सहाय को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ भगवानपुर थाने में दूसरे की जमीन बेचकर 19.95 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज है। गिरफ्तारी को लेकर भगवानपुर थाने की पुलिस ने नगर थाने में एक प्रपत्र व वारंट की प्रति सौंपी है। नगर थाना के अपर थानेदार रविकांत दूबे ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि कुमारेश्वर सहाय को भगवानपुर थाने की पुलिस ले गई। पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ हाजीपुर एसीजेएम-छह की अदालत से अजमानतीय वारंट जारी है। वह मूलरूप से वैशाली जिले के भगवानपुर थाना अंतर्गत असतपुर सतपुरा गांव के निवासी हैं। गिरफ्तारी के बाद नगर थाने पर पहुंची उनकी पत्नी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.