जमीन के नाम पर 16 लाख हड़पने का आरोप, मुकदमा दर्ज
महाराजगंज, मार्च 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बसहिया बुजुर्ग गांव की एक विधवा महिला ने जमीन दिलाने के नाम पर लगभग 16 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बसहिया बुजुर्ग निवासिनी नीति वर्मा ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके पति की 17 जनवरी 2024 को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। पति की मौत के बाद वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ मायके में रहकर मजदूरी कर किसी तरह जीवन-यापन कर रही है। पीड़िता के अनुसार उसने गोरखपुर निवासी से बसहिया बुजुर्ग में 8 डिसमिल जमीन 2 लाख 37 हजार 500 रुपये प्रति डिसमिल के हिसाब से लगभग 19 लाख रुपये में खरीदने का सौदा किया था। इसमें 3 डिसमिल जमीन उसके नाम तथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.