जमीन के नाम पर 14 लाख की धोखाधड़ी, महिला को बेरहमी से पीटा, केस दर्ज
कटिहार, जून 15 -- फलका, एक संवाददाता फलका थाना क्षेत्र में ठगी और दबंगई का एक मामला सामने आया है। एक महिला को झांसा देकर उसके पुराने मकान की बिक्री कराई गई और फिर अपनी जमीन देने के नाम पर उससे 14 लाख रुपये ठग लिए गए। जब पीड़िता ने अपने पैसे वापस मांगे या जमीन की रजिस्ट्री की बात की, तो आरोपी ने न सिर्फ पैसे देने से इनकार कर दिया बल्कि महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई भी कर दी। घटना को लेकर पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले में थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।मूल यह भी पढ़ें- जमीन बेचने के नाम पर 13.25 लाख की ठगी, केस दर्ज रूप से नवगछिया की रहने वाली और वर्तमान में फलका थाना क्षेत्र के फुलडोभी वार्ड छह में रह रही प्रीति प्रिया ने फल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.