जमीन के नाम पर 1.58 करोड़ की ठगी, दो पर मुकदमा
प्रयागराज, सितम्बर 25 -- प्रयागराज, संवाददाता। जमीन के नाम पर करोड़ों रुपये लेने के बाद भी बैनामा नहीं करने के दो अलग-अलग मामलों में सिविल लाइंस और कर्नलगंज थाने में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। दोनों मामलों में पीड़ितों ने कुल 1.58 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया है।
सिविल लाइंस में मामला सिविल लाइंस पुलिस ने वेल्थ क्रिएशन प्रयागराज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक नीरज गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक विश्वासघात और धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मुट्ठीगंज के मालवीय नगर निवासी मधु का आरोप है कि 2022 में ताशकंद मार्ग स्थित आरोपी के मकान का कुछ हिस्सा बेचने के लिए उनसे सवा करोड़ रुपये में सौदा हुआ। उन्होंने चेक और आरटीजीएस के जरिए एक करोड़ आठ लाख रुपये दे दिए, लेकिन बैनामा नहीं कराया गया।
कर्नलगंज में मामला कर्नलगंज थाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.