वाराणसी, अक्टूबर 7 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। जमीन की रजिस्ट्री कराने के नाम पर हेड कांस्टेबल से करीब 10 लाख रुपये लेने और रकम वापस मांगने पर धमकी देने के मामले में कैंट थाने में गौरव गुप्ता समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी द्विविजय यादव और आरक्षी दीपक कुमार पर भी जमीन की कीमत के नाम पर पांच-पांच लाख रुपये अपने खातों में लेने और रजिस्ट्री कराने का भरोसा देने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी गौरव गुप्ता के खिलाफ पहले से करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। चंदौली में यूपी-112 में तैनात हेड कांस्टेबल बृजेश वर्मा ने पुलिस को बताया कि वाराणसी में तैनाती के दौरान उनकी पहचान पहड़िया की अशोक विहार कॉलोनी के गौरव गुप्ता से हुई। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: प्लॉट बेचने के नाम पर अधिवक्ता से 3.61 लाख...