जमीन के नाम पर लाखों की ठगी, पांच पर मुकदमा
गोरखपुर, फरवरी 21 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। कैंट थाना क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर 17 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज हुआ है। इन्द्रानगर की सत्यकला पाण्डेय ने आरोप लगाया कि परिचितों ने मौजा जंगल छत्रधारी में 1000 वर्गमीटर जमीन दिखाकर सौदा तय कराया। आरोपितों ने आरटीजीएस व ऑनलाइन माध्यम से 17 लाख रुपये और अन्य खर्च के नाम पर रकम ले ली, लेकिन रजिस्ट्री नहीं कराई। बाद में जमीन पर अन्य लोगों ने दावा कर दिया। शेष रकम मांगने पर धमकी दी गई। पुलिस ने पांच आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.