गोरखपुर, अप्रैल 6 -- चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मानबेला खास स्थित प्रधानमंत्री आवास में रहने वाली महिला से जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़िता शमीमा ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में तहरीर देकर आरोप लगाया कि तिवारीपुर के उचवा निवासी सैयद अनीस रउफ ने जमीन लिखने के लिए करीब 7:80 लाख रुपये लेकर अनुबंध भी किया, लेकिन न जमीन दी और न ही पैसा लौटाया। विरोध करने पर आरोपी मारपीट पर उतारू हो जाता है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...