जमीन के नाम पर पांच लाख रुपये हड़पने का आरोप
गोरखपुर, मई 29 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सहड़ौली गांव निवासी विशाल ओझा ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही लोगों पर जमीन के नाम पर रुपये हड़पने का आरोप लगाया। आरोप है कि 5.11 लाख लेने के बावजूद जमीन रजिस्ट्री नहीं की। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। विशाल ओझा ने कहा है कि चंद्र प्रकाश ओझा ने अपने भाई देवेंद्र ओझा से चार डिसमिल जमीन रजिस्ट्री कराने के लिए 5 .11लाख रुपये लिए। जिसका एक नोटरी शपथ पत्र भी बना कर दिए हैं। 15 नवंबर 25 को पैसा वापस करने या जमीन रजिस्ट्री करने की बात लिखकर दिए। यह भी पढ़ें- सेवानिवृत्त शिक्षक से 11.85 लाख की ठगी बावजूद उक्त दोनों व्यक्ति न तो जमीन रजिस्ट्री किये और न ही पैसा वापस किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.