जमीन के नाम पर धोखाधड़ी में दंपति पर केस
वाराणसी, अप्रैल 23 -- वाराणसी। कैंट क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर लाखों हड़पने और जान से मारने की धमकी देने में पुलिस ने दंपति पर केस दर्ज किया। ताजपुर निवासी अधिवक्ता हरिवंश मिश्र ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2021 में चोलापुर निवासी सिंटू मौर्य ने उनसे संपर्क कर अपनी पत्नी संगीता मौर्य के नाम खानपुर (गाजीपुर) में जमीन दिलाने का प्रस्ताव दिया। सौदे के तहत उसने तीन लाख रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर कराए जबकि 2.65 लाख रुपये नगद लिए। इसके बावजूद उसने बैनामा नहीं कराया। उन्होंने 11 फरवरी, 2025 को रुपये वापस मांगे तो उसने जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.