जमीन के नाम पर धोखाधड़ी को लेकर चक्काजाम
प्रयागराज, मई 10 -- झूंसी। जमीन के नाम पर 75 लाख की ठगी और पुलिस की ढुलमुल कार्रवाई के विरोध में रविवार को अधिवक्ताओं ने जीटी रोड जाम कर दी। अधिवक्ता मनीष मिश्रा का आरोप है कि शाहिद नसीम नामक व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेज दिखाकर उनसे मोटी रकम हड़प ली।पुलिस पर मामले में कमजोर धाराएं लगाने का आरोप लगाते हुए दर्जनों अधिवक्ताओं ने झूंसी थाने के सामने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शन किया, जिससे आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। मौके पर पहुंची एसीपी कुंजलता ने निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.