धनबाद, अगस्त 29 -- धनबाद में मत्स्य कारोबार को बढ़ावा देने और मछली पालकों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की योजना जमीन के अभाव में वर्षों से अटकी हुई है। एक एकड़ जमीन में मछली मार्केट और करीब 25 एकड़ जमीन में मछली फॉर्म विकसित करने की योजना तैयार की गई थी, लेकिन अब तक जमीन उपलब्ध नहीं हो सकी है। इसके कारण दोनों योजनाओं का लाभ जिले के मत्स्य पालकों और कारोबारियों को नहीं मिल पा रहा है। मछली मार्केट के लिए जमीन का मामला पिछले करीब आठ वर्षों से विभागों के बीच उलझा हुआ है। वहीं, मछली फॉर्म के लिए भी करीब पांच वर्षों से जमीन की तलाश जारी है। मत्स्य विभाग की ओर से जमीन उपलब्ध कराने को लेकर वर्ष 2018 से अब तक आधा दर्जन से अधिक बार संबंधित विभागों के साथ पत्राचार किया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक जमीन का स्थायी समाधान नहीं निकल सका है।

मत्स्य मार्...