धनबाद, मार्च 14 -- एक ओर जमीन माफिया शहर की सरकारी जमीन को धड़ल्ले से लूट रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शहर के विकास के लिए बनी योजनाएं जमीन के अभाव में वर्षों से अटकी पड़ी हैं। शहर में बायो वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट, आरोग्य मंदिर, सामुदायिक भवन निर्माण जैसी योजनाओं के लिए जमीन नहीं है। नगर निगम ने इसे लेकर नगर विकास विभाग को पिछले साल भी पत्र भेजा था लेकिन आजतक जमीन नहीं मिल पाई है। इन योजनाओं के शुरू नहीं होने की वजह से धनबाद विकसित शहरों की श्रेणी में शामिल नहीं हो पा रहा है। शहर में बायो मेडिकल वेस्ट के जहां-तहां फेंकने की खबरें हमेशा ही आती हैं। धनबाद में बायो मेडिकल वेस्ट प्लांट नहीं रहने की वजह से धनबाद के पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए भी एक बड़ा खतरा है। बायो मेडिकल वेस्ट धनबाद शहर से उठकर कहां जा रहा है, इसकी जांच भी नहीं हो रही है। नगर नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.